HomeBreaking Newsझारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा...

झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

रांची। झारखंड विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। धमकी भरा ईमेल मिलने की सूचना के बाद झारखंड जगुआर के बम डिस्पोजल एंड डिटेक्शन स्क्वॉड (BDDS) को विधानसभा परिसर में भेजा गया। टीम ने पूरे परिसर की गहन तलाशी ली, लेकिन सर्च ऑपरेशन के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। इसके बाद विधानसभा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।

विधानसभा थाना में प्राथमिकी, ईमेल की जांच शुरू
धमकी भरा ईमेल भेजे जाने के मामले में झारखंड विधानसभा के एक पदाधिकारी की ओर से रांची के विधानसभा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस और जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमकी वाला ईमेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन है। ईमेल के सोर्स के साथ-साथ उसके तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की सत्यता की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments