Tuesday 9th of June 2026 09:01:41 PM
HomeStatesआंगनबाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधा की है कमी,बच्चों को परेशानियो का करना...

आंगनबाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधा की है कमी,बच्चों को परेशानियो का करना पड़ रहा है सामना

मरकच्चो :-  प्रखंड में बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के साथ पोषण आहार का दावा करने वाला महिला बाल विकास आंगनबाड़ी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में फिसड्डी साबित हो रहा है। हाल ये है कि प्रखंड में कई ऐसे आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित हैं। जिसमें  कहीं पानी,कही  बिजली तो कहीं शौचालय तक की सुविधा नहीं है। इसमें पेयजल व्यवस्था की घोर किल्लत है, यह नजारा प्रखंड के ग्राम खटोलिया आंगनवाड़ी केन्द्र 129 में देखा गया जहां बिजली तो है ही नहीं बल्कि एक चपानल है वह भी हाफने लगा है तथा उससे गंदा पानी निकलता है। इससे आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसका सीधा असर पंजीकरण पर दिख रहा है। ज्यादातर केन्द्रों पर 10 से 12 बच्चे ही पंजीकृत हैं। वो भी एक-दो घंटे आते हैं या फिर नहीं। जानकारी हो कि इस आंगनवाडी केन्द्र पर 15वे वित मद से नल जल योजना लगाया गया परंतु आज तक चालु नही हो पाया है।
केन्द्र पर पंखा तक नहीं है जिससे बच्चे परेशान रहते है।
आंगनबाड़ी केन्द्र पर बिजली की व्यवस्था न होने से गर्मी के मौसम में बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर पंखा का कोई इंतजाम नहीं है। केन्द्र पर सुविधा न होने से अभिभावक अपने बच्चे को नहीं भेजते हैं। जबकि इन दिनों आंगनबाड़ी केन्द्र का समय सुबह 8 से दोपहर 11 बजे तक का है। इसके बाद भी बच्चों की संख्या कम है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments