Tag: cm

  • बहन की सगाई में गुरुजी संग सपरिवार पैतृक गांव नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    उज्ज्वल दुनिया, गोला(रामगढ़) मनोज मिश्र। झारखंड के रामगढ़ स्थित गोला प्रखंड के नेमरा गांव में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सपरिवार आगमन हुआ।

    छोटे से छोटे पारिवारिक कार्यक्रम में सोरेन परिवार के सभी सदस्य निश्चित रूप से नेमरा आते हैं।

    शादी समारोह, मुंडन, छठी, श्राद्ध, कुलदेवी पूजा आदि हर छोटे-बड़े कार्यक्रम में यह परिवार अपने पैतृक गांव को नहीं भूलता।

    यही वजह है कि राजकाज के साथ पारिवारिक परंपरा की भी जिम्मेवारी निभाने के लिए बहन की सगाई के रस्म में सीएम के पूरे परिवार की भागीदारी रही।

     

    अपनी चचेरी बहन की सगाई (छेंका) में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनके पिता सह राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन, भाई बसंत सोरेन आदि भी मौजूद थे।

    यहां सोरेन परिवार सांसद शिबू सोरेन के भाई स्वर्गीय शंकर सोरेन की बेटी रूनु सोरेन के विवाह के पहले छेंका कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।

    नेमरा गांव पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

    सीएम हेमंत सोरेन के सपरिवार पैतृक गांव नेमरा पहुंचने की सूचना पर एक दिन पूर्व से ही प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।

    रामगढ़ की डीसी माधवी मिश्रा और एसपी प्रभात कुमार पूरे प्रशासनिक अमला के साथ वहां मौजूद थे।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी बहन की सगाई के रस्म में शामिल होने गांव आए।

    इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हम अपनी परंपरा को निभाते हुए अपने सभी कार्य करते हैं। हम परिवार के सभी लोग यहां शामिल हैं।

    गृह रक्षा वाहिनी के सफल अभ्यर्थियों ने सीएम को सौंपा ज्ञापन

    गोला। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गांव में गृह रक्षा वाहिनी रामगढ़ जिला इकाई के सफल अभ्यार्थियों ने एक ज्ञापन सौंपा।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौंपे ज्ञापन में गृह रक्षा वाहिनी के सफल अभ्यर्थियों ने कहा है कि हमारा बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम जल्द करवाया जाए।

    उनकी शारीरिक जांच की प्रक्रिया पूरी हो गई है। लेकिन बुनियादी प्रशिक्षण का काम अब तक नहीं हुआ है।

  • सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव पहुंचीं रामगढ़ की डीसी माधवी मिश्रा, विकास कार्यों का लिया जायजा

    उज्ज्वल दुनिया, गोला (रामगढ़) मनोज मिश्र। रामगढ़ की डीसी माधवी मिश्रा गुरुवार को गोला प्रखंड का दौरा किया।

    इस दौरान सबसे सबसे पहले उपरबरगा पंचायत अंतर्गत सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा गांव में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया।

    इस दौरान डीडीसी ने डीसी को नेमरा गांव में अलग-अलग विभागों से विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों को दिए जा रहे लाभ की जानकारी दी।

    नेमरा गांव में डीसी ने सरकारी विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं पेयजल, शौचालय प्रधानमंत्री आवास योजना, आंगनबाड़ी केंद्र, पेंशन योजनाओं आदि का निरीक्षण कर अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए।

    मौके पर डीसी ने गोला बीडीओ को प्रखंड के सभी क्षेत्रों में आधार केंद्रों का संचालन सुचारु रूप से करने का निर्देश दिया।

    बाद में डीसी ने गोला अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर राजस्व संबंधित कार्यों की समीक्षा की।

    इस दौरान उन्होंने गोला सीओ को सरकार से जारी दिशा निर्देशों एवं निर्धारित समय सीमा में लोगों को म्यूटेशन सहित अन्य राजस्व संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

  • सीएम योगी आदित्यनाथ बोले

    गोरखपुर  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तीन लाख 42 हजार 322 लाभार्थियों को बड़ी सौगात देते हुए उनकी पहली, दूसरी या तृतीय किस्त के रूप में 2409 करोड़ रुपये की धनराशि ऑनलाइन ट्रांसफर की। यह राशि एचडीएफसी बैंक के माध्यम से हस्तांतरित हुई है। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी, मथुरा-वृंदावन, गाजियाबाद, अयोध्या एवं सहारनपुर के लाभार्थियों से सीधा संवाद भी किया। उत्तर प्रदेश में अब तक लगभग 17 लाख आवासों की स्वीकृति मिल चुकी है, जिसमें छह लाख 46 हजार आवास पूरे हो चुके हैं।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान देने के नारे और वादे आजादी के बाद से ही चलते रहे हैं, लेकिन इन नारों को हकीकत में बदलने कार्य

    प्रधानमंत्री नरेंद्र ने किया। आज उसी का परिणाम है कि हर व्यक्ति को मकान की गारंटी हर व्यक्ति को आजीविका की गारंटी और रोटी की गारंटी केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर दे रही है। कोरोना काल में जब पूरी दुनिया पस्त है तब देश और उत्तर प्रदेश ने सफलता पाई है। कोरोना काल में हमने लोगों की जान को भी बचाया है और उनको आजीविका के साथ जोड़कर जहान को भी बचाया है। 

  • धर्मगुरूओं का अपमान करने वालों पर कड़ी कार्यवाही

    वाराणसी । यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों काशी दौरे के दौरान साधु-संतों व धर्मगुरूओं पर हमले व दुर्व्यवहार की घटनाओं को गंभीरता से लेने का स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया। उन्होंने ऐसी घटनाओं का संज्ञान मिलते ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का भी प्रशासन को आदेश दिया है।

    मुख्यमंत्री के इस निर्देश से प्रदेश का संत समाज व सभी धर्मों के गुरू स्वागत करा रहे हैं। उनका कहना है कि महाराष्ट्र समेत दूसरे राज्यों में साधुओं, पुजारियों की हत्या अथवा उन पर हमला की लगातार घटनाओं के मद्देनजर मुख्यमंत्री की संत समाज के प्रति चिंता अतुलनीय है। किसी भी राज्य में ऐसी घटनाओं के घटित होने के बाद भी प्रशासन को इतने कड़े शब्दों में निर्देशित नहीं किया गया। मुख्यमंत्री योगी ने जिस प्रकार सभी धर्मों के प्रति अपना आदर भाव व धर्मगुरूओं व संत समाज के प्रति अपनी चिंता व्यक्त की है, यह स्वागत योग्य है।

    श्री काशी अन्नपूर्णा मठ मंदिर के महंत रामेश्वरपुरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी स्वयं संत हैं। संत ही संतों की पीड़ा समझ सकता है। सभी धर्मों के संतों व धर्मगुरूओं के प्रति उनकी चिंता सराहनीय है। अन्य किसी राज्य में भी यदि संत के हाथ सत्ता की बागडोर होती तो वह हमारी पीड़ा समझ पाता। हम उन्हें इसके लिए साधुवाद देते हैं।

    मुफ्ती-ए-बनारस अब्दुल बातिन ने कहा कि साधु-संतों, धर्मगुरूओं के जान-माल की हिफाजत शासन-प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है जिसमें कोई कोताही न बरती जाये। हम धर्मगुरूओं के प्रति उनके आदर भाव व चिंता का तहेदिल से स्वागत करते हैं।

    वाराणसी धर्म प्रांत के बिशप फादर यूजीन ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा साधु-संतों व धर्मगुरूओं की सुरक्षा की बाबत दिया गया आदेश सराहनीय है ।

    गुरुबाग स्थित गुरुद्वारा के मुख्यग्रंथि सुखदेव सिंह कहा की सद्भावना का प्रचार करने में धर्मगुरुओं की अहम भूमिका चली आई है, लेक़िन कभी–कभी कतिपय लोग इन पर हमला या इनसे दुर्व्यवहार कर अपमानित करने का काम करते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल सराहनीय है।

    एसपी सिटी वाराणसी श्री विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया की धर्मगुरूओं की सुरक्षा और उनकी भावनाओं का आदर अहम है, यदि कोई भी सूचना मिलती है तो कठोरतम कार्यवाही की जायेगी ।