HomeLatest Newsसेवानिवृत्ति पर सुनील सिंह को मिली भावभीनी विदाई, मित्रों और शिक्षकों ने...

सेवानिवृत्ति पर सुनील सिंह को मिली भावभीनी विदाई, मित्रों और शिक्षकों ने साझा की पुरानी यादें

उज्जवल दुनिया संवाददाता
हजारीबाग। हजारीबाग डाइट परिसर में शनिवार, 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर राजकीयकृत मध्य विद्यालय कसियाडीह, सदर के सहायक शिक्षक श्री सुनील सिंह के सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में हजारीबाग के सांसद एवं सुनील सिंह के मित्र मनीष जायसवाल, प्रसिद्ध व्यवसायी एवं मित्र अनूप अग्रवाल, चंद्रशेखर झा, बसंत झा, प्रो. हितेंद्र अनुपम, मेयर अरविंद राणा, जिला शिक्षा अधीक्षक आकाश कुमार, जिला के विभिन्न प्रखंडों से आए प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों के सैकड़ों शिक्षक, मित्र एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने वर्ष 1972 से 1985 तक सुनील सिंह के साथ बिताए अपने छात्र जीवन एवं शिक्षा से जुड़े संस्मरण साझा किए। उन्होंने सुनील सिंह के व्यक्तित्व के कई अनछुए पहलुओं को सामने रखते हुए कहा कि वे अपने समय के बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ियों में शामिल थे। विशेष रूप से उनके शानदार गोलकीपिंग की चर्चा करते हुए सांसद ने कहा कि सुनील सिंह जैसा गोलकीपर मिलना मुश्किल था। उनके शानदार खेल की बदौलत सेंट जेवियर्स स्कूल की टीम ने कई मुकाबलों में जीत हासिल की। उन्होंने मित्र मंडली के बीच प्रचलित उनके निकनेम का उल्लेख करते हुए पुरानी यादों को भी ताजा किया। मेयर अरविंद राणा ने सुनील सिंह को अपना मार्गदर्शक एवं अभिभावक बताते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। वहीं जिला शिक्षा अधीक्षक आकाश कुमार ने उन्हें कर्मठ एवं कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक बताते हुए सेवानिवृत्ति के बाद जीवन की नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कुमार सत्यपाल अपने संबोधन में सुनील सिंह के प्रति प्रेम भाव में भावुक हो गए। समारोह को संबोधित करते हुए बीईईओ नागेश्वर सिंह, विजय राम, कुमार सत्यपाल, मो. अतिकुज्जमा, जितेंद्र कुमार सिंह, धीरज कुमार, रविंद्र चौधरी, विष्णु कुमार, पल्लवी सिंह, चंदन मेहता, रश्मि सिंह, मनोज कुमार सिन्हा, शैलेंद्र कुमार, चंद्रशेखर एवं देवकांत शर्मा सहित पत्रकार मुरारी सिंह एवं अमरनाथ पाठक तथा अनेक शिक्षक-मित्रों ने सुनील सिंह के व्यक्तित्व, कार्यशैली एवं सेवाकाल से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने उनके समर्पण, सरल स्वभाव एवं शिक्षक के रूप में योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक राजीव झा, विष्णु कुमार, अमित कुमार, मिहिर मिश्रा, रजनीश कुमार, राजेश्वर राम, सुनील कुमार, टिकेश्वर प्रजापति, संजय कुमार, सिकेन्द्र मेहता, तारकेश्वर सिंह, प्रमोद कुमार, ऐनुल अंसारी, लग्नेश कुमार, नरेंद्र गुप्ता, प्रभा कुमारी, प्रभाकर कुमार, प्रमोद पासवान एवं राजकुमार सिंह सहित अनेकों शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन संजय कुमार तिवारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विष्णु कुमार द्वारा किया गया। समारोह के दौरान मित्रों, सहकर्मियों एवं वरीय शिक्षकों ने सुनील सिंह को सम्मानित करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद, समृद्ध एवं सक्रिय सेवानिवृत्त जीवन की मंगलकामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments