HomeBreaking Newsरांची में चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण प्रयास, नयासराय...

रांची में चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण प्रयास, नयासराय पर छोड़कर आरोपी फरार

रांची: चतरा से लोजपा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे सौरव पासवान को रांची में कथित तौर पर जबरन अपने साथ ले जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही विधायक ने रांची पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस की सक्रियता के बीच आरोपी कथित तौर पर सौरव पासवान को नयासराय के पास छोड़कर फरार हो गए।

एमिटी यूनिवर्सिटी गेट के पास हुई घटना

मिली जानकारी के अनुसार, सौरव पासवान रांची स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करते हैं। आरोप है कि सोमवार को यूनिवर्सिटी कैंपस के गेट के पास तीन-चार वाहनों से कुछ लोग पहुंचे। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई और कथित तौर पर उन्हें जबरन अपने साथ ले जाया गया।

घटना के बाद सौरव की गाड़ी कॉलेज के गेट के बाहर खड़ी मिली। मामले की जानकारी मिलने पर विधायक जनार्दन पासवान ने खुद रांची पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस ने शुरू की तलाश

सूचना मिलते ही रांची पुलिस सक्रिय हुई और विधायक के बेटे की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस ने शहर के आउटर मार्गों पर भी निगरानी बढ़ाई और संभावित रास्तों को लेकर छानबीन की।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर सौरव पासवान को नयासराय के पास छोड़ दिया और वहां से फरार हो गए।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

मामले की जांच के लिए पुलिस ने एमिटी यूनिवर्सिटी के आसपास और घटनास्थल के नजदीक लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के जरिए संदिग्ध वाहनों और उनमें सवार लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

अपहरण की वजह अभी स्पष्ट नहीं

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। युवक को किन लोगों ने और किस वजह से अपने साथ ले जाने की कोशिश की, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस संदिग्धों की पहचान और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments