HomeBreaking Newsइंस्पेक्टर राजेश टुडू ने संभाली गम्हरिया थाना प्रभारी की कमान, महिला सुरक्षा...

इंस्पेक्टर राजेश टुडू ने संभाली गम्हरिया थाना प्रभारी की कमान, महिला सुरक्षा होगी प्राथमिकता

गम्हरिया: गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ कथित दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने थाना प्रभारी की जिम्मेदारी नए अधिकारी को सौंप दी है। सरायकेला एसपी मनोज स्वर्गियारी ने इंस्पेक्टर राजेश टुडू को गम्हरिया थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया है।

रविवार को एसपी मनोज स्वर्गियारी की उपस्थिति में इंस्पेक्टर राजेश टुडू ने विधिवत रूप से नए थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण किया। इसके साथ ही उन्होंने गम्हरिया थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल ली।

पदभार ग्रहण करने के बाद राजेश टुडू ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। आम लोगों का पुलिस पर भरोसा कायम करना और विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

थाना परिसर में महिला से कथित दुष्कर्म के बाद हुई थी कार्रवाई

गौरतलब है कि गम्हरिया थाना परिसर में घरेलू विवाद की शिकायत लेकर पहुंची एक महिला ने पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। घटना सामने आने के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनोज स्वर्गियारी ने तत्काल कार्रवाई की थी। कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में तत्कालीन थाना प्रभारी समेत कुल छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। वहीं, आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू की गई थी।

अब इंस्पेक्टर राजेश टुडू को थाना प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके सामने क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने और आम जनता, खासकर महिलाओं के बीच पुलिस के प्रति विश्वास दोबारा कायम करने की चुनौती होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments