HomeBreaking Newsपंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा को ED का समन, 26 नवंबर...

पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा को ED का समन, 26 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए समन जारी किया है। 1992 बैच के आईएएस अधिकारी सिन्हा को 26 नवंबर 2026 को जालंधर स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में पेश होने को कहा गया है। पंजाब के वित्त विभाग के प्रधान सचिव कृष्ण कुमार को भी पूछताछ के लिए समन भेजा गया है।

कौन हैं केएपी सिन्हा?

केएपी सिन्हा पंजाब कैडर के 1992 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। उनका पूरा नाम कुमार अनुग्रह प्रसाद सिन्हा बताया जाता है। वे 9 अक्टूबर 2024 से पंजाब के मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं। मुख्य सचिव बनने से पहले वे राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन विभाग में स्पेशल चीफ सेक्रेटरी के पद पर थे।

उनकी शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने माइनिंग इंजीनियरिंग में बीटेक, अर्थशास्त्र में एमए और कानून की पढ़ाई की है। अपने प्रशासनिक करियर में उन्होंने वित्त, कराधान, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उच्च शिक्षा, पर्यावरण और सामान्य प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों में काम किया है। वे केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय, उद्योग एवं वाणिज्य तथा परमाणु ऊर्जा विभाग में भी सेवाएं दे चुके हैं।

किन मामलों में ED कर रही है जांच?

ईडी की जांच पंजाब की सरकारी एजेंसियों ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) और पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन (PSIEC) से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं पर केंद्रित है।

जांच में सरकारी जमीन के आवंटन, लेन-देन और सरकारी खजाने को हुए कथित नुकसान से जुड़े मामलों की पड़ताल की जा रही है। एक मामला मोहाली में पूर्व जेसीटी इलेक्ट्रॉनिक्स की करीब 31 एकड़ जमीन से जुड़े प्लॉट आवंटन का भी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments