HomeLatest Newsसिर्फ परीक्षा रद्द करना समस्या का समाधान नहीं : बाबूलाल मरांडी

सिर्फ परीक्षा रद्द करना समस्या का समाधान नहीं : बाबूलाल मरांडी

-नेता प्रतिपक्ष ने सरकार के फैसले पर उठाये सवाल
रांची। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने छात्र आंदोलन के संदर्भ में झारखंड सरकार के द्वारा लिये गये फैसले पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सोची-समझी साजिश के तहत कैबिनेट में परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि बच्चों की एक ही मांग सीबीआइ जांच की रही है। सीबीआइ जांच के बिना छात्रों को पूरा न्याय नहीं मिल सकता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इमानदारी से छात्रों के हित का मुद्दा नहीं उठा पा रहे हैं। छात्र हित के नाम पर वह केवल दिखावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीडीपीएल कंपनी द्वारा ली गयी सारी परीक्षा एवं जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द करने का फैसला कर सरकार अपनी पीठ खुद थपथपा रही है। सरकार चाहती है कि उसके दोनों हाथ में लड्डू हो। एक तरफ सरकार कहेगी कि उन्होंने तो परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा कर दी। अब गलत ढंग से चयनित छात्र न्यायालय जायेंगे। बाबूलाल ने कहा कि छात्र सजग रहें और अपनी सीबीआइ जांच की मांग पर अडिग रहें। भाजपा छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है। श्री मरांडी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं। इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments