HomeBreaking Newsचक्रवात अकवन का असर: झारखंड में वंदे भारत समेत 19 ट्रेनें रद्द,...

चक्रवात अकवन का असर: झारखंड में वंदे भारत समेत 19 ट्रेनें रद्द, टाटानगर-बादामपहाड़ की MEMU सेवाएं भी प्रभावित

रांची। चक्रवाती तूफान अकवन के प्रभाव को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर कई ट्रेनों का परिचालन रद्द करने का फैसला लिया है। दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 19 और 20 नवंबर को अलग-अलग रूटों पर कुल 19 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इनमें एक्सप्रेस, MEMU और वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं।

रेलवे के इस फैसले से झारखंड के टाटानगर समेत ओडिशा, बालेश्वर, पुरी और भुवनेश्वर की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। खासकर टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत और हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस के रद्द रहने से यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित होंगी।

19 नवंबर को रद्द रहने वाली ट्रेनें

रेलवे के अनुसार, 19 नवंबर को निम्नलिखित ट्रेनें रद्द रहीं:

  • ट्रेन संख्या 12881 – शालीमार-पुरी एक्सप्रेस

  • ट्रेन संख्या 18017 – भंजपुर-पुरी एक्सप्रेस

20 नवंबर को इन ट्रेनों का परिचालन रहेगा रद्द

20 नवंबर को कई एक्सप्रेस और वंदे भारत ट्रेनों के साथ MEMU सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी।

ट्रेन संख्या

ट्रेन का रूट

18018

पुरी-भंजपुर एक्सप्रेस

18401

बांगरीपोसी-पुरी एक्सप्रेस

18402

पुरी-बांगरीपोसी एक्सप्रेस

22895-96

हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत

20891-92

टाटानगर-ब्रह्मपुर-टाटानगर वंदे भारत

टाटानगर-बादामपहाड़ रूट की MEMU ट्रेनें भी रद्द

20 नवंबर को टाटानगर-बादामपहाड़ रेलखंड पर चलने वाली ट्रेन संख्या 68129-30, 68131-32 और 68133-34 MEMU ट्रेनों का परिचालन भी रद्द रहेगा।

इसके अलावा बालेश्वर-गोपीनाथपुर नीलगिरि-बालेश्वर रूट की ट्रेन संख्या 68185-86, 68187-88 और 68189-90 MEMU ट्रेनें भी नहीं चलेंगी।

इन रूटों पर भी यात्रियों को होगी परेशानी

रेलवे की सूचना के अनुसार, भंजपुर-रुपसा-भंजपुर रूट की ट्रेन संख्या 68174-75 और 68176-77 MEMU ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं, बारीपदा-बांगरीपोसी-बारीपदा रूट की 68179-78 MEMU और 68180 बारीपदा-बालेश्वर MEMU का परिचालन भी 20 नवंबर को नहीं होगा।

इसके अलावा जलेश्वर-पुरी और पुरी-जलेश्वर के बीच चलने वाली 68441-42 MEMU ट्रेनें भी रद्द रहेंगी।

यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांचें

चक्रवात के प्रभाव को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है। अचानक परिचालन में बदलाव होने की स्थिति में यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए ट्रेन का स्टेटस जांचना जरूरी है।

इस संबंध में यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट और NTES ऐप के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments