HomeBreaking Newsचरही में CISF की बड़ी कार्रवाई, 500 टन से अधिक अवैध कोयला...

चरही में CISF की बड़ी कार्रवाई, 500 टन से अधिक अवैध कोयला जब्त

तापिन नॉर्थ माइंस के 23 नंबर क्षेत्र समेत कई ठिकानों पर छापेमारी, अभियान जारी रहने से बढ़ सकता है जब्त कोयले का आंकड़ा
-उज्जवल दुनिया संवाददाता
हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को सीसीएल के हजारीबाग कोयला क्षेत्र अंतर्गत चरही स्थित तापिन नॉर्थ उत्खनन परियोजना के 23 नंबर क्षेत्र समेत आसपास के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 500 टन से अधिक अवैध रूप से भंडारित कोयला जब्त किया गया।

कई ठिकानों पर मिला अवैध कोयले का भंडार

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तापिन नॉर्थ उत्खनन परियोजना के आसपास अलग-अलग स्थानों पर बड़े पैमाने पर कोयला जमा कर रखा गया था। इन ठिकानों पर अवैध कोयला भंडारण की सूचना मिलने के बाद CISF की टीम ने विशेष अभियान शुरू किया।

छापेमारी के दौरान टीम को कई स्थानों पर कोयले का भारी भंडार मिला। इसके बाद कोयले को जब्त करने की कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि अभियान के दौरान अवैध भंडारण के कई अन्य ठिकानों को भी चिह्नित किया गया है।

जब्ती का आंकड़ा और बढ़ने की संभावना

CISF का छापेमारी अभियान फिलहाल जारी है। ऐसे में जब्त किए गए कोयले की कुल मात्रा 500 टन से भी अधिक होने की संभावना जताई जा रही है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

कोयले के मालिक और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही टीम

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इतनी बड़ी मात्रा में कोयले का भंडारण किन लोगों ने किया था और इसे कहां खपाने की तैयारी थी। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही जब्त कोयले की अंतिम मात्रा और इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments