Tuesday 16th of June 2026 11:24:09 AM
HomeLatest Newsबालूमाथ की आरा कोलियरी में अंधाधुंध फायरिंग, दो ऑपरेटरों को लगी गोली

बालूमाथ की आरा कोलियरी में अंधाधुंध फायरिंग, दो ऑपरेटरों को लगी गोली

उज्ज्वल दुनिया लातेहार

लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में सीसीएल के अधीन संचालित मगध प्रोजेक्ट की आरा कोलियरी में सोमवार की शाम अंधाधुंध फायरिंग की गई।

इसमें चेन्नई राधा कंपनी के कंप्यूटर ऑपरेटर संदीप कुमार (30 वर्ष) और लोडर ऑपरेटर पप्पू केसरी को गोली लगी।

दोनों घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

वहां डॉ. सुरेश राम ने उनका प्राथमिक इलाज कर रिम्स रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि चेन्नई राधा कंपनी के 12 नंबर कांटा में घुसकर अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

इस फायरिंग में मौके पर मौजूद जिला परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू बाल-बाल बच गए।

कंपनी के अन्य कर्मचारियों ने बताया कि सफेद अपाची बाइक से तीन अपराधी अमरावाडीह पुलिस पिकेट के पास चेन्नई राधा क्रशर में पहुंचे।

वहां अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें कंपनी के दो कर्मचारियों शेरागढ़ा निवासी संदीप और खलारी स्थित रामनगर निवासी पप्पू को गोली लगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments