Monday 18th of May 2026 11:43:01 PM
HomeBreaking Newsअसम विधानसभा चुनाव में दीपिका पांडे सिंह करेंगी कांग्रेस प्रत्याशियों का चयन

असम विधानसभा चुनाव में दीपिका पांडे सिंह करेंगी कांग्रेस प्रत्याशियों का चयन

असम में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए झारखंड से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह को स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा की झारखंड कांग्रेस के लिए यह गौरव की बात है कि हमारे बीच की विधायक असम में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की चयन में अपनी सहभागिता निभाएगी।

दीपिका पांडे सिंह को स्क्रीनिंग कमिटी का सदस्य मनोनीत होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, डाॅ डरफान अंसारी आदि ने बधाई दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments