Sunday 28th of December 2025 02:48:27 PM
HomeBreaking Newsचतराः 2 करोड़ का ब्राउन शुगर और दो किलो अफीम के साथ...

चतराः 2 करोड़ का ब्राउन शुगर और दो किलो अफीम के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

7 लाख 57 हजार नकद, दस मोबाइल और एक कार जप्त
7 लाख 57 हजार नकद, दस मोबाइल और एक कार जप्त

गीतांजलि/ उज्ज्वल दुनिया संवाददाता

चतरा:-चतरा जिले के इटखोरी, मयूरहंड और गिद्धौर पुलिस ने बुधवार को अलग अलग जगहों पर मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते दो किलो ब्राउन शुगर और दो किलो अफीम के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। ब्राउन शुगर का अंतरराष्ट्रीय मूल्य दो करोड़ रुपए बताया गया है।

डीएसपी मुख्यालय केदार राम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर इटखोरी पुलिस ने छापामारी कर पितीज से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो किलो ब्राउन शुगर बरामद की गई। उसके निशानदेही पर मयूरहंड थाना अंतर्गत ढोडी गांव से एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से दो किलो गिला अफीम बरामद की गई। वहीं  उसके निशानदेही पर गिद्धौर थाना अंतर्गत महुदा गांव से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 7 लाख 57 हजार नकदी, दस मोबाइल और एक कार जप्त किया गया है।

उन्होंने ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में पितीज गांव की राजू दांगी, आदित्य दांगी पिता सुरेश दांगी, ढोडी गांव की संजय दांगी पिता सुकर दांगी और महुदा गांव की राजेश दांगी पिता सुखदेव दांगी का नाम शामिल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments