HomeLatest News15 अगस्त को रांची में यातायात बदलाव: भारी वाहनों की नो-एंट्री, घर...

15 अगस्त को रांची में यातायात बदलाव: भारी वाहनों की नो-एंट्री, घर से निकलने से पहले जानें नया रूट प्लान

रांची। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह को लेकर राजधानी की यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया गया है। शहर में सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। यातायात पुलिस ने विभिन्न मार्गों पर ड्रॉप गेट, वैकल्पिक रूट और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की है।

मुख्य बातें एक नजर में

  • सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री।
  • कई प्रमुख मार्गों पर बड़े वाहनों की आवाजाही सीमित।
  • वीवीआईपी, अधिकारियों और मीडियाकर्मियों के लिए अलग रूट तय।
  • आम लोगों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों की व्यवस्था।
  • कुछ मार्गों पर पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

इन रास्तों से केवल पासधारकों को मिलेगी एंट्री

  • ड्रॉप गेट संख्या 1, 3, 7, 9, 18, 20 और 23 से केवल मुख्यमंत्री, वीवीआईपी, मीडियाकर्मी और वैध पासधारकों के वाहनों को प्रवेश मिलेगा।
  • अन्य वाहनों को निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था का पालन करना होगा।

बड़े वाहनों के लिए निर्धारित सीमा

  • कांके से बोड़ेया होकर आने वाले बड़े वाहन बोड़ेया तक।
  • चाईबासा-खूंटी की ओर से आने वाले वाहन बिरसा चौक तक।
  • गुमला-सिमडेगा से आने वाले वाहन अरगोड़ा और आईटीआई पड़ाव तक।
  • जमशेदपुर की ओर से आने वाले वाहन दुर्गा सोरेन चौक (नामकुम) और सदाबहार चौक तक।
  • कांके-पतरातू मार्ग से आने वाले वाहन लॉ यूनिवर्सिटी तक।
  • बूटी मोड़ से कोकर वाया बरियातू जाने वाले वाहन बूटी मोड़ तक।
  • बूटी मोड़ से कोकर वाया खेलगांव जाने वाले वाहन खेलगांव चौक तक ही जा सकेंगे।

वीवीआईपी और अधिकारियों के लिए विशेष रूट

  • मुख्यमंत्री, हाईकोर्ट के न्यायाधीश, सांसद और विधायक एटीआई मोड़, सिदो-कान्हू पार्क मोड़, डीएसपीएमयू मोड़ और राजकीय गेस्ट हाउस होते हुए वीवीआईपी प्रवेश द्वार से कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।
  • केंद्र और राज्य सरकार के पदाधिकारी हॉटलिप्स चौक, एटीआई मोड़, रणधीर वर्मा चौक और उपायुक्त आवास चौक होते हुए समारोह स्थल जाएंगे।

पार्किंग की व्यवस्था

  • मुख्यमंत्री और वीवीआईपी वाहनों की पार्किंग मुख्य मंच के पीछे
  • अन्य निर्धारित वाहनों की पार्किंग मुख्य मंच के पश्चिम और बापू वाटिका के सामने
  • पदाधिकारियों के वाहनों की पार्किंग ऑक्सीजन पार्क के बगल में
  • मीडियाकर्मियों के वाहनों की पार्किंग बापू वाटिका के सामने
  • आम लोगों के वाहनों की पार्किंग टीआरआई के सामने मैदान में होगी।

यहां पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित

  • उपायुक्त आवास मोड़ से हॉकी स्टेडियम तक।
  • रांची कॉलेज मोड़ से वीवीआईपी एंट्री गेट तक।

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे 15 अगस्त को निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments