Tuesday 19th of May 2026 07:06:03 AM
HomeLatest Newsकोलकाता –ईद पर रेड रोड पर नहीं होगी सामूहिक नमाज

कोलकाता –ईद पर रेड रोड पर नहीं होगी सामूहिक नमाज

कोलकातामुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्य सचिवालय नबान्न में विभिन्न धर्म के लोगों, सामाजिक, सांस्कृतिक व पूजा कमेटियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बंगाल में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद पर रेड रोड में सामूहिक नमाज नहीं होगा।

 

इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों से आग्रह किया कि सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में 50 से अधिक लोग शामिल नहीं हों। बैठक में कोरोना महामारी और इससे संबंधित प्रोटोकॉल के पालन पर जोर दिया गया। ममता ने अगले कुछ दिनों में ईद के मद्देनजर राज्य की जनता से कोरोना गाइडलाइंस को फॉलो करने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments