Saturday 28th of March 2026 11:10:50 AM
HomeLatest Newsदु:खद : हजारीबाग में करंट से दंपती समेत बच्चे की मौत, हत्या...

दु:खद : हजारीबाग में करंट से दंपती समेत बच्चे की मौत, हत्या की आशंका, एसपी ने की छानबीन

उज्ज्वल दुनिया, हजारीबाग।  हजारीबाग शहर के पॉश इलाके ओकनी मुहल्ले में गुरुवार की अहले सुबह दु:खद घटना घटी।

ओकनी मुहल्ला निवासी मुन्ना विश्वकर्मा, उनकी पत्नी और उनके छह वर्षीय बेटे की करंट लगने से मौत हो गई।

घरवाले इस घटना को हत्या की नजर से देख रहे हैं। चूंकि बाहर दरवाजे पर तार बंधा होने की बात कह रहे हैं।

 

घटना की सूचना मिलते ही लोहसिंगना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई।

मृतक दंपती की दो बेटियां हैं। मुन्ना विश्वकर्मा एलआईसी से जुड़कर काम करते थे। इस घटना से पूरे ओकनी मुहल्ले के लोग मर्माहत हैं।

मौके पर एसपी कार्तिक एस भी पहुंचे और मृतक दंपती की बेटी से बातचीत की। बेटी ने हत्या की आशंका जाहिर की है।

इससे पहले परिजनों ने बताया कि मृतक के छोटे भाई की शादी थी।

बुधवार की रात में भी वह रिश्तेदारों और मित्रों को कार्ड बांटा और एक दोस्त की पार्टी से दंपती लौटे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments