Friday 6th of February 2026 01:54:00 AM
HomeBreaking Newsमहिला विधायक ज्ञापन सौंपने आई और सचिव कुर्सी से खड़े तक न...

महिला विधायक ज्ञापन सौंपने आई और सचिव कुर्सी से खड़े तक न हुए

महागामा से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह ने राज्य की नौकरशाही के रवैये पर एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं । उन्होने IAS अफसरों द्वारा बार-बार विधायिका की अवहेलना का मामला उठाया है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि ऐसा लगता है कि झारखंड की नौकरशाही को किसी की परवाह नहीं ।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, चांडिल डैम से प्रभावित विस्थापितों के अनुदान मुआवजा हेतु राशि आवंटन उपलब्ध कराने के संबंध में ईचागढ़ विधायक सविता महतो रांची के नेपाल हाउस में जल संसाधन विभाग के सचिव प्रशांत कुमार से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपने पहुंची थी। अपने ज्ञापन में उन्होने विस्थापितों के पुनर्वास भुगतान के मुआवजा के लिए 70 कोरोड़ रुपये की राशि की मांग की। लेकिन जब विधायक सविता महतो ज्ञापन सौंप रही थीं, तब उस वक्त जल संसाधन विभाग के सचिव प्रशांत कुमार अपनी कुर्सी पर बैठे रहे। यही बात महागामा की कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह को खटक गई ।

महिला के साथ सामान्य शिष्टाचार का भी ख्याल नहीं ?

दीपिका पांडे सिंह ने अंग्रेजी में अपने ट्वीट में लिखा है कि एक विनम्र महिला सविता महतो जी जनता के काम से चलकर आई हैं। वे खुद खड़ी हैं, लेकिन जनता के पैसों की सैलरी लेने वाले खड़े होने तक की जरुरत नहीं समझते। भगवान बचाए हमारे राज्य को इन जैसे नौकरशाहों से ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments