HomeBreaking Newsझारखंड नियुक्ति घोटाले में सीबीआई जांच की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में...

झारखंड नियुक्ति घोटाले में सीबीआई जांच की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में 24 अगस्त को होगी सुनवाई

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गई है। इस मामले पर देश की शीर्ष अदालत में सुनवाई होने वाली है, जिससे एक बार फिर राज्य के अभ्यर्थियों और युवाओं की निगाहें अदालत के रुख पर टिकी हुई हैं। याचिकाकर्ता हरीशरण देवगन की ओर से दायर इस याचिका में परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल उठाए गए हैं। याचिका में मांग की गई है कि आयोग की परीक्षाओं में सामने आई गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराई जानी चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। इससे पहले राज्य स्तर पर विपक्षी दलों और छात्रों द्वारा लगातार केंद्रीय जांच एजेंसी से जांच कराने की मांग की जाती रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments