Sunday 20th of April 2025 04:48:17 AM
HomeLatest Newsपर्यावरण दिवस पर चंदवारा थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

पर्यावरण दिवस पर चंदवारा थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

चंदवारा :- विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रखंड सह अंचल अधिकारी के आवासीय परिसर व चंदवारा थाना परिसर में वृक्षारोपण किया गया। अंचलाधिकारी रामरतन वर्णवाल, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी संजय कुमार यादव,थाना प्रभारी सोनी प्रताप सिंह समेत चंदवारा पुलिस पदाधिकारियों व जवानों ने पर्यावरण दिवस पर कई पेड़ लगाए। इस दौरान अंचलाधिकारी रामरतन वर्णवाल ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। प्रकृति में मानव,अन्य जीव जन्तु और वनस्पतियों का संसार एक दूसरे से इस प्रकार जुड़ा है कि किसी के भी बाधित हाने से सभी का संतुलन बिगड़ जाता है। इससे मानव जीवन पर बुरा असर पड़ता है। व्यक्ति हरियाली खत्म करने में जरा भी नहीं सोचता। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी संजय कुमार यादव ने कहा कि पर्यावरण दिवस पर युवाओं से लेकर बुजुर्गों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की जरूरत है। कोरोना काल का समय ने लोगो को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि पौधे जीवन के लिए कितने उपयोगी है। यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम अपने पर्यावरण की रक्षा करें और पेड़- पौधे काटने से बचें। थाना प्रभारी सोनी प्रताप सिंह ने कहा कि प्रकृति बिना मानव जीवन संभव नहीं। संपूर्ण मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है। इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि हम यह समझें कि हमारे लिए पेड़-पौधे, जंगल, नदियां, झीलें, जमीन, पहाड़ कितने जरूरी हैं। वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसे बचाएं तथा पेड़-पौधों के संरक्षण में सहयोग करें। मौके पर एस आई हरदुगन होरो,विनय कुमार,रंजीत कुमार,ए एस आई सुखदेव मुर्मू,नीरज कुमार,उमेश यादव व पुलिस जवान मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments