Thursday 12th of February 2026 01:04:18 PM
HomeBreaking Newsतिसरी में भी शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न, लगभग 60 प्रतिशत मतदान

तिसरी में भी शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न, लगभग 60 प्रतिशत मतदान

तिसरी में भी शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न, लगभग 60 प्रतिशत मतदान

तिसरी : सोमवार को तिसरी प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न हो गया। इस दौरान प्रखंड के 90 बूथों पर लगभग 60 प्रतिशत मतदान हुआ। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान को लेकर वृद्ध – वृद्धाओं में काफ़ी उत्साह देखा गया। कई दिव्यांग वृद्धाओं ने भी अपना मतदान कर लोकतंत्र के मजबूती में अपना योगदान दिया।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और उनके अनुज नुनुलाल मरांडी ने तिसरी के कोदईबांक स्थित मध्य विद्यालय के बूथ न.114 पर मतदान किया।
साथ ही झारखण्ड युवा एकता संगठन दिल्ली के प्रधान संरक्षक उमेश राणा ने भी सिंघो के बूथ न.175 पर मतदान किया।
मतदान के बाद 90 बूथों में से 72 बूथों के कर्मी इवीएम मशीन के साथ जिला के लिए निकल गए।
बताया गया कि वहीं प्रखंड क्षेत्र के 18 बूथों का इवीएम मशीन मंगलवार को जिला भेजा जायेगा।
इस दौरान विधि व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस – प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments