Monday 16th of September 2024 08:15:31 PM
HomeBreaking Newsहे भगवान! हजारीबाग में फिर केरोसिन ब्लास्ट, एक महीने में चौथी घटना,...

हे भगवान! हजारीबाग में फिर केरोसिन ब्लास्ट, एक महीने में चौथी घटना, साजिश की आहट

केरोसिन ब्लास्ट में सदर प्रखंड अंतर्गत अमनारी के शेखा गांव में एक महिला बूरी तरह से झूलसी
………………………………….
डाक्टर के मुताबिक पीड़ित महिला उर्मिला देवी के शरीर 60% झूलस गई है
………………………………….
एचएमसीएच में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर, जिंदगी और मौत से जूझ रही है पीड़ित महिला
………………………………….
उज्जवल दुनिया संवाददाता/अजय निराला
हजारीबाग। हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के मुफस्सिल थाना क्षेत्रांतर्गत अमनारी पंचायत स्थित शेखा गांव में सोमवार की देर शाम दीया जलाने के क्रम में केरोसीन (मिट्टी तेल) ब्लास्ट की घटना हुई। जिसमें एक विधवा महिला उर्मिला देवी (उम्र- करीब 45 वर्ष) बुरी तरह झुलस गई।

हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के निर्देश पर हम लोग हर संभव इन्हें मदद पहुंचाने के प्रयास में जुटे हैं। घटना के बाद तुरंत अमनारी पंचायत के मुखिया अनूप कुमार ठाकुर और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता कृष्णा मेहता ने इसकी जानकारी सदर विधायक मनीष जायसवाल को दी और परिजनों के साथ उन्होंने झुलसी हुई महिला को इलाज के लिए एचएमसीएच पहुंचाया।

गंभीर हालत में महिला रिम्स रेफर

विधायक मनीष जायसवाल के निर्देश पर मिडिया प्रभारी रंजन चौधरी तुरंत अस्पताल पहुंचकर और चिकित्सीय इलाज में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों से विशेष आग्रह कर मदद पहुंचाया। महिला का बाया हाथ, पेट और छाती का हिस्सा, दोनों पैर और चेहरा जल गया। चिकित्सक के मुताबिक महिला 60% से ऊपर झुलस गई है। यहां से बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।

इस घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दीया जलाने के क्रम में केरोसीन ब्लास्ट हो गया और महिला के शरीर में आग पकड़ लिया। घर के ऊपर उठता धुआं देख पड़ोसी महिलाओं ने जाकर इनके शरीर के कपड़े का आग बुझाया।

मिट्टी तेल न जाले की अपील

संपूर्ण अमनारी और चुटियारो सहित आसपास की जनता से सदर विधायक मनीष जायसवाल और उनके मिडिया प्रभारी रंजन चौधरी ने आम आवाम से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी हाल में पुराने मिट्टी तेल को ना जलाएं और ना ही अपने घरों में रखें। अगर किन्ही के यहां भी बचा हुआ हो तो तत्काल उसे जिला प्रशासन के अधिकारियों को इसकी सूचना दें और उन्हें सुपुर्द करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments