Tuesday 15th of July 2025 07:48:59 PM
HomeBreaking Newsलोकतंत्र लोकलाज से चलता है हठधर्मिता से नही

लोकतंत्र लोकलाज से चलता है हठधर्मिता से नही

किसानों की हितैषी बनने का ढोंग बंद करे कांग्रेस पार्टी
किसानों की हितैषी बनने का ढोंग बंद करे कांग्रेस पार्टी

मुख्यमंत्री जी सस्ती लोकप्रियता से बचें,जनता ने काम केलिये चुना है।

रांची। भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने झारखंड की गठबंधन सरकार पर कड़ा प्रहार किया। श्री साहू आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

आदित्य साहू ने कहा कि आज राज्य के सत्ता पक्ष के दो कारनामे उनके नीति और नियत को फिर से उजागर करते हैं।
राज्य सरकार केवल जनता को दिग्भ्रमित करके सत्ता सुख भोगना चाहती है।

उन्होंने कहा कि इस सरकार का विकास कार्यक्रमो से कुछ भी लेना देना नही है। यह सरकार केवल सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की फिराक में लगी रहती है।इसका ताजा उदाहरण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा पीएम केअर फण्ड से सभी जिलों में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया जाना है।

उन्होंने कहा कि जब कल 7 अक्टूबर को माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा पूरे देश मे स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन निर्धारित है।फिर मुख्यमंत्री की यह जल्दबाजी …माल महाराज का,मिर्जा खेले होली की कहावत को चरितार्थ करता है।

आदित्य साहू ने कहा कि जनता को याद है कि ये वही लोग हैं जिनलोगों ने पीएम केअर फण्ड पर सवाल उठाए थे। केंद्र सरकार को पानी पी पी कर कोस रहे थे। इसके पहले भी मुख्यमंत्री ने भारत सरकार की पहल से झारखंड से रवाना होने वाली ऑक्सीजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अपनी पीठ थपथपाई थी।

आदित्य साहू ने कहा कि इसलिये प्रदेश भाजपा मुख्यमंत्री के इस कदम की निंदा करती है । प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार पार्टी के सभी सांसद, विधायकगण इस उद्घाटन कार्यक्रम का वहिष्कार करेंगे।

कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर के नेतृत्व में राज्य सरकार में शामिल कांग्रेस के दो मंत्री श्री बादल पत्रलेख एवम श्री बन्ना गुप्ता यूपी के राजनीतिक पर्यटन यात्रा पर जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments