Thursday 11th of June 2026 03:17:48 AM
HomeBlogझारखंड में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता: एक करोड़ के इनामी नक्सली अनल...

झारखंड में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता: एक करोड़ के इनामी नक्सली अनल दा की महिला मित्र हेमंती का एनकाउंटर

झारखंड के कोल्हान क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात नक्सली अनल दा की महिला मित्र और एरिया कमांडर हेमंती मझियां को एनकाउंटर में मार गिराया। हेमंती लंबे समय से माओवादी संगठन का अहम हिस्सा थी और एके-47 के साथ जंगलों में अनल दा की सुरक्षा करती थी।

इंसास लेकर जंगलों में घूमती थी हेमंती:

हेमंती का नक्सली संगठन में महत्वपूर्ण स्थान था। वह हाथों में इंसास राइफल लेकर अनल दा की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहती थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हेमंती संगठन में एरिया कमांडर के रूप में सक्रिय थी और कई नक्सली अभियानों का हिस्सा रही।

बोकारो जिले की रहने वाली:

हेमंती झारखंड के बोकारो जिले के नवाडीह थाना क्षेत्र के गोरगोरवा गांव की निवासी थी। अनल दा के साथ रहते हुए उसने संगठन में एक मजबूत स्थान बना लिया था।

10 दिनों में दूसरी महिला नक्सली का एनकाउंटर:

इससे पहले 22 जनवरी 2025 को बोकारो में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक अन्य महिला एरिया कमांडर शांति भी मारी गई थी। इन मुठभेड़ों के बाद झारखंड पुलिस ने माओवादियों को कड़ा संदेश दिया है।

झारखंड पुलिस का कड़ा संदेश:

आईजी अभियान अमोल होमकर ने बताया कि कोल्हान में माओवादियों को बड़ा झटका लगा है। संजय गंझु और हेमंती के मारे जाने से उनकी रीढ़ टूट गई है। उन्होंने कहा:

“हम माओवादियों से अपील करते हैं कि वे आत्मसमर्पण करें। यदि वे मुख्य धारा में नहीं लौटते हैं तो उनका हश्र भी संजय और हेमंती जैसा ही होगा।”

नक्सलियों के लिए कड़ी चेतावनी:

झारखंड पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि अब माओवादियों के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि आत्मसमर्पण करने वालों का स्वागत किया जाएगा, लेकिन हिंसा में शामिल रहने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments