Thursday 5th of March 2026 12:41:06 PM
HomeBreaking News बंधु तिर्की ने आदिवासी समाज को दिया धोखा: बाबूलाल मरांडी

 बंधु तिर्की ने आदिवासी समाज को दिया धोखा: बाबूलाल मरांडी

आदिवासियों के हितैषी नहीं,  सरकार का दलाल बन फोन कर रहे थे बंधु तिर्की
आदिवासियों के हितैषी नहीं, सरकार का दलाल बन फोन कर रहे थे बंधु तिर्की

रांची।  साहेबगंज में पदस्थापित आदिवासी महिला दरोगा रूपा तिर्की मौत मामले में रूपा के परिजनों को सीबीआई जांच की मांग छोड़ने के लिए कांग्रेस के विधायक बंधु तिर्की द्वारा प्रलोभन देने का ऑडियो और वीडियो सीबीआई को प्राप्त हुआ है।

आदिवासी समाज की हितैषी की ढोंग रचने वाली झामुमो, काँग्रेस का चेहरा राज्य की जनता के सामने दिख गया है। कि किस प्रकार से आदिवासी समाज की बेटी रूपा तिर्की मामले में राज्य सरकार केस की लीपापोती में लगी हुई थी, ये बातें भाजपा विधायकदल नेता एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कही।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार में शामिल लोग किसी भी हाल में सीबीआई जांच कराने के पक्षधर नही रहे है,क्योंकि उन्हें पता था कि सीबीआई जांच होने से रूपा तिर्की की संदेहास्पद अवस्था मे हुई मौत का राज परत दर परत खुलने से उनके लोग फंसेंगे।
उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के साथ इस छलावा के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विधायक बंधु तिर्की को इस प्रकरण के लिए कभी माफ नही करेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा शुरू से ही इस घटना पर सीबीआई जांच की मांग कर रही थी। आगे माननीय उच्च न्यायालय ने इसकी पुष्टि की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments