Tuesday 3rd of February 2026 01:16:11 AM
HomeBreaking Newsहर्षोल्लास और भाईचारगी से मना बकरीद पर्व

हर्षोल्लास और भाईचारगी से मना बकरीद पर्व

हर्षोल्लास और भाईचारगी से मना बकरीद पर्व

चान्हो/मांडर। क्षेत्र में बकरीद का त्योहार सोमवार को श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईदगाह एवं मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज अदा की और राज्य और देश के अमन-चैन की दुआएं मांगी।

ज्ञात हो कि इस्लाम में मान्यता है कि हजरत इब्राहिम ने अल्लाह के प्रति अपने बेटे इस्माइल की कुर्बानी की याद में बकरीद मनाई जाती है। हजरत इब्राहिम अल्लाह में अत्यधिक विश्वास रखते थे। अल्लाह के प्रति अपने विश्वास को प्रकट करने के लिए उन्होंने अपने बेटे की बलि दे दी थी। हजरत इब्राहिम की इस बलिदान की याद में बकरीद का पर्व मनाया जाता है।

सुबह तय समय पर ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। चान्हो के बलसोकरा ईदगाह, टांगर ईदगाह, हुटार ईदगाह, सोनचिपी ईदगाह, लुंडरी ईदगाह, तरंगा ईदगाह, चटवल ईदगाह, पिपराटोली ईदगाह, हुरहुरी ईदगाह, पंडरी जामा मस्जिद, पंडरी मस्जिद-ए-आयशा, सोंस जामा मस्जिद, चोरया जामा मस्जिद, चोरेया छोटी मस्जिद, चामा जामा मस्जिद, चोड़ा मस्जिद, मेलानी मस्जिद, सिलागाई मस्जिद में नमाज अदा की गई।

दूसरी ओर, मांडर के मुड़मा, ब्रांबे, गोरे, नवातांड, मंदरो, टांगरबसली, बहेराटोली, मलती, ब्राम्बे सहित अन्य ईदगाह एवं मस्जिदों में भी नमाज तय समय में अदा की गई। नमाज के बाद, लोगों ने अपनी हैसियत के मुताबिक कुर्बानी दी। त्योहार को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया।

विधि व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जगह-जगह अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी ताकि त्योहार शांतिपूर्वक मनाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments