Wednesday 18th of June 2025 11:06:09 AM
HomeBreaking Newsऑपरेशन उपलब्ध के तहत एक टिकट दलाल गिरफ्तार

ऑपरेशन उपलब्ध के तहत एक टिकट दलाल गिरफ्तार

ऑपरेशन उपलब्ध के तहत एक टिकट दलाल गिरफ्तार

कोडरमा: अवैध रूप से टिकट दलाली के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोडरमा रेलवे सुरक्षा बल (रेसुब) ने एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया है। निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह, आरक्षी जितेन्द्र कुमार-1 और आरक्षी भोला कुमार प्रसाद ने मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम किशोर कुमार सिंह (उम्र 45 वर्ष) है, जो बलहारा, पोस्ट तारानाको, थाना धनवार, जिला गिरिडीह (झारखंड) का निवासी है। उसके मोबाइल से दो पर्सनल यूजर आईडी (i) BZEgTw और (ii) kmch5301 बरामद की गई, जिनका उपयोग कर कुल छह ई-टिकट बनाए गए थे। इन ई-टिकटों के PNR नंबर निम्नलिखित हैं:

  1. 680-0518205
  2. 613-8651148
  3. 880-1539255
  4. 623-9252697
  5. 291-4859524
  6. 231-8917945

बरामद टिकटों का कुल मूल्य 12,075 रुपये पाया गया। पूछताछ के दौरान, किशोर कुमार सिंह ने स्वीकार किया कि उसने इन ई-टिकटों को उपरोक्त निजी यूजर आईडी का उपयोग कर जरूरतमंद यात्रियों के लिए बनाया था और प्रति टिकट 300 से 400 रुपये अतिरिक्त कमीशन के रूप में वसूलता था।

किशोर कुमार सिंह को समय करीब 08:15 बजे टिकट बनाने वाले मोबाइल, ई-टिकट और अन्य साक्ष्यों के साथ गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारी रिपोर्ट 08:25 बजे बनाई गई और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

रेसुब पोस्ट कोडरमा पर कांड संख्या 1770/24, दिनांक 30.07.2024 के अंतर्गत धारा 143 रेलवे एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया। मामले की जांच का भार सहायक उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह को सौंपा गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments