Wednesday 11th of February 2026 01:04:03 PM
HomeLatest Newsमोराबादी स्थित ठेकेदार रंजन सिंह के घर के पास शिक्षिका से छिनतई

मोराबादी स्थित ठेकेदार रंजन सिंह के घर के पास शिक्षिका से छिनतई

मोरहाबादी न्यू एरिया (पुराना टीओपी) में बुद्धिया सरस्वती शिशू मंदिर, मोहराबादी की शिक्षिका नीरा कुमारी की सोने की चैन अपराधियों ने खींच लिया। चेन की कीमत 50 हजार बतायी जाती है।

शिक्षिका नीरा के पति पंकज पांडेय का अपना व्यवसाय है। उन्होंने बताया कि घटना गुरुवार की दोपहर करीब ढाई बजे की है। स्कूल समाप्त होने के बाद नीरा अपने घर जा रही थी। इसी बीच मोरहाबादी न्यू एरिया (पुराना टीओपी) में ठेकेदार रंजन सिंह के घर के पास नीले रंग की अपाचे बाइक पर तीन अपराधी पहले से खड़े थे। जैसे ही बुद्धिया सरस्वती शिशू मंदिर, मोहराबादी की शिक्षिका नीरा कुमारी वहां पहुंची तभी झटके से उनकी सोने की चेन खींच कर तीनों अपराधी फरार हो गये।

CCTV फुटेज में दिख रहा है बाइक का नंबर

मामला बरियातू थाने का है। हालांकि, पुलिस तत्काल एक्शन में आई और मौके का सीसीटीवी फूटेज खंगाला है। इसमें एक अपराधी का चेहरा स्पष्ट दिख रहा है। बाइक का नंबर भी दिख रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments