Sunday 9th of November 2025 01:16:55 PM
HomeBreaking Newsकिसान आंदोलन के समर्थन में राहे में 4 घंटे चक्का जाम

किसान आंदोलन के समर्थन में राहे में 4 घंटे चक्का जाम

चक्का जाम करते किसान नेता

राहेसंयुक्त किसान मोर्चा के देशव्याप आंदोलन के तहत झारखंड राज्य किसान संघर्ष समन्वय समिति के द्वारा राहे- सिल्ली सड़क को भगत सिंह चौक गोमदा में 12 बजे से 3 बजे तक शान्तिपूर्ण रूप से जाम किया गया। चक्का जाम के मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड राज्य किसान संघर्ष समन्वय समिति के राज्य संयोजक सुफल महतो ने कहा की कृषि कानून के खिलाफ तथा दमन के खिलाफ आज राष्ट्रीय राजपथ एवं राजमार्ग पर 12बजे से 3बजे का चक्का जाम देश भर में ऐतिहासिक रहा है। कानून वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

किसान महासभा के नेता दामोदर प्रजापति ने कहा किसान विरोधी कानून वापस लेना ही होगा।माकपा राज्य कमिटी सदस्य रंगोवती देवी ने कहा किसानों पर जितना दमन होगा, आन्दोलन उतना तेज़ होगा।

इसके आलावे भुवनेश्वर मुंडा,विनोद साव, रामेश्वर मुंडा,भादो लोहरा, गुलाब हजाम, जन्मेजय महतो,छोटे लाल महतो, कल्याण सुन्दर स्वासी,लोधा हरिजन,पोली गोंझू, सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments