Thursday 12th of February 2026 01:01:27 AM
HomeBreaking Newsसड़क दुर्घटना मे विधायक ने दिखाई मानवता, घायलों को पहुंचाया अस्पताल

सड़क दुर्घटना मे विधायक ने दिखाई मानवता, घायलों को पहुंचाया अस्पताल

सड़क दुर्घटना मे दो की मौत, चार घायल

साहिबगंजबोरियो से साहिबगंज जाने के क्रम मे बुधवार को बड़ी लोहंडा जलेबीघाटी के पास टाटा 407 छोटी ट्रक दुर्घटना ग्रस्त हो गई। छोटी ट्रक मे घाटी से आधे दर्जन महिला पुरूष जलावन के लिए जंगलझाड़ लेकर साहिबगंज आने के लिए सवार हो गए और घाटी के बडी लोहंडा के पास एक बाइक चालक को बचाने के क्रम मे छोटी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे एक अज्ञात की मौत मौके वारदात हो गई वहीं दुसर की मौत ईलाज के दरम्यान।

घटना के समय संयोगवश विधायक लोबिन हेंब्रम अपने निजी वाहन से गुजर रहे थे। जहां उन्होंने सड़क पर घायलो को तड़पते देख तत्काल अपने वाहन मे घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां सीएच डाँ. अरविंद कुमार ने स्वयं कमान संभाल घायलों का ईलाज प्रारंभ किया। डाँ. कुमार ने बताया कि राजू पासवान और एक अज्ञात को मृत घोषित कर दिया वहीं रीता देवी, रविंद्र रजक को बेहतरीन ईलाज के लिए धनबाद हाँयर सेंटर रेफर कर अन्य घायलो को ईलाज देने की जानकारी दी। अस्पताल का माहौल क्रंदन, चित्कार से गमगीन था।

सूत्रों के अनुसार ट्रक मे सात लोग थे जिनमें छह लोग चानन गांव के ही थे। जिनमें दो पुरूष की मौत हो चुकी वहीं घायल तीन महिला का ईलाज चल रहा है। जिरवाबाड़ी थाना पुलिस मामले की छानबीन मे जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments