Saturday 28th of March 2026 11:07:08 PM
HomeLatest Newsस्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को लेकर थाना प्रभारी ने किया दौरा, गैर जरूरी...

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को लेकर थाना प्रभारी ने किया दौरा, गैर जरूरी दुकानों को कराया बन्द

मरकच्चो।स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को लेकर झारखंड सरकार के द्वारा किए गए लॉकडाउन के दूसरे दिन नावाडीह में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार, बरियारडीह चौक, मरकच्चो, दरदाही, जामु, बंधनचौक आदि विभिन्न चौक चौराहों पर मरकच्चो थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे के नेतृत्व में जरूरी दुकानों को छोड़कर बाकी दुकानों को बंद कराया। वही नावाडीह सप्ताहिक हाट बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा था वही सभी दुकानदारों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दुकान लगाने की बात कही, नहीं तो उल्लंघन करने पर कार्रवाई की बात कही।उन्होंने दुकानदारों से दुकान के सामने बेवजह भीड़ ना लगाना, मास्क लगाए बगैर सामान नहीं देने तथा सामाजिक दूरी बनाते हुए ग्राहकों को समान देने की बात कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments