Wednesday 11th of February 2026 02:44:50 PM
HomeBreaking Newsसाइबर अपराधियों ने महिला के खाते से उड़ाए 47 हजार रूपये

साइबर अपराधियों ने महिला के खाते से उड़ाए 47 हजार रूपये

भुक्तभोगी महिला गीता देवी  

गिरिडीह/बगोदर : बगोदर थाना क्षेत्र के धवैया गांव की गीता देवी की खाते से साइबर अपराधियों ने 47 हजार 9 सौ 33 रूपये उडाये। भुक्तभोगी महिला ने बतायी कि मेरे मोबाइल पर 6289508278 से फोन आया और कहा कि मैं बैंक से राहुल शर्मा बोल रहा हूँ। आपका एटीएम कार्ड बंद हो गया है। इसे चालु कराने लिए एटीएम में दिये नम्बर के बाद एक मोबाइल पर मेसेज आयेगा उस नम्बर को बताने के बाद एटीएम चालू हो जायेगा।

बैंक का आदमी समझ कर एटीएम नम्बर और ओटीपी नम्बर बता दिया।जिसके बाद मेरे खाते 47 हजार 9 सौ 33 रूपये निकासी का मैसेज मेरे मोबाइल पर आया। भुक्तभोगी महिला ने बगोदर थाना को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। वही बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर कारवाई की जायगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments