Wednesday 11th of February 2026 12:17:11 PM
HomeBreaking Newsसांसद संजय सेठ का पीए संजीव साहू यौन शोषण के आरोप में...

सांसद संजय सेठ का पीए संजीव साहू यौन शोषण के आरोप में जेल भेजा गया

कई लोगों ने समझौता का किया प्रयास

रांची में महिला थाना की पुलिस ने शुक्रवार को भाजपा के सांसद संजय सेठ के पीए संजीव साहू को एक महिला का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला के बयान पर आरोपी के खिलाफ महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है।

पुलिस ने महिला का कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि आरोपी और महिला में पिछले दो साल से दोस्ती थी। इस वजह से दोनों अक्सर मिलते थे। महिला ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि आरोपी ने बहला-फुसला कर उसका यौन शोषण किया है। आरोपी ने महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। हालांकि महिला पहले से शादीशुदा है।

महिला के घरवाले शुक्रवार को कोतवाली थाना पहुंचे और आरोपी को जेल भेजने के लिए हंगामा करने लगे। पुलिस ने महिला का बयान लिया और आरोपी से पूछताछ के बाद उसे कोर्ट भेज दिया। पुलिस आरोपी को कोर्ट भेज रही थी, उस वक्त कोतवाली थाना में कई लोग मौजूद थे। इस वजह से पुलिस ने अन्य आरोपियों के साथ संजीव साहू को थाना से बाहर निकाला, ताकि उसकी पहचान न हो पाए।

आरोपी ने महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया


इस मामले को लेकर रांची में रहने वाले कई प्रतिष्ठित लोगों ने समझौता कराने का प्रयास किया। लेकिन महिला आरोपी को जेल भेजने के अलावा कुछ नहीं चाहती थी। थानेदार को कई जगहों से फोन भी आया, लेकिन आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार की रात ही पकड़ लिया था। आरोपी का कहना है कि महिला ने उसे फंसाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments