Monday 30th of March 2026 06:42:10 AM
HomeBlogलखनऊ में मुख्तार अंसारी के बेटों से पूंछताछ

लखनऊ में मुख्तार अंसारी के बेटों से पूंछताछ

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की मऊ सीट से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के दोनों बेटे उमर और अब्बास से सोमवार को हजरतगंज कोतवाली पूछताछ की गयी। डालीगंज में अवैध निर्माण के मामले में हजरतगंज कोतवाली में बीते साल दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। उस मामले में दोनों ने हाई कोर्ट से अरेस्ट स्टे भी ले रखा था। इंस्पेक्टर हजरतगंज श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि मुख्तार अंसारी के दोनों बेटों के अवैध निर्माण के मामले में विवेचक ने पूछताछ की थी। दोनों के बयान दर्ज हुए हैं।

मालूम हो कि अवैध कब्जे का मुकदमा अगस्त 2020 में दर्ज किया गया था। जियामऊ के लेखपाल सुरजन लाल ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि डालीबाग की जिस जमीन पर मुख्तार के बेटों अब्बास व उमर के नाम से टावर बनाया गया था। वह जमीन मो. वसीम की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments