Wednesday 11th of February 2026 11:37:18 AM
HomeLatest Newsमरकच्चो में आतंक मचाने के बाद हाथियों का झुंड पहुंचा जयनगर, हमले...

मरकच्चो में आतंक मचाने के बाद हाथियों का झुंड पहुंचा जयनगर, हमले में एक की मौत

मरकच्चो में आतंक मचाने के बाद हाथियों का झुंड पहुंचा जयनगर, हमले में एक की मौत कोडरमा। जिले के मरकच्चो में आंतक मचाने के बाद हाथियों का झुंड अब जयनगर प्रखंड पहुंच गया है। यहां प्रखंड के कई इलाकों में फसल नष्ट करने की बात सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में बीती रात हाथियों ने 50 वर्षीय व्यक्ति को कुचल कर मार डाला। यह भी बताया जाता है कि बीती रात पथलडीहा के पास हाथियों का झुंड देखा गया, फिर झुंड खेसकरी गांव के करीब पहुंचा।हाथी गांव में ना घुसें इसलिए ग्रामीण पटाखा और आग जलाकर हाथियों के झुंड को भगाते रहे। इसी दौरान वहां से भागने के दौरान हाथियों ने खलील खान (50, पिता अब्दुल खान, ग्राम खेसकरी) पर हमला कर उसे मार दिया। रात में खलील खान के नहीं लौटने पर घर वाले तलाश कर रहे थे. ग्रामीणों को मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिली जिसके बाद मृतक के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। बताया जाता है कि झुंड में लगभग 15 से 20 हाथी हैं जो विभिन्न गांवों में फसल बर्बाद कर रहे हैं और उन्हें भगाने के दौरान हाथी लोगों पर हमला भी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments