Saturday 28th of March 2026 08:53:20 PM
HomeLatest Newsबीएसएफ की 78वाहिनी ने भारत बंग्लादेश सीमा पर भारतीय अवैध करैंसी जब्त...

बीएसएफ की 78वाहिनी ने भारत बंग्लादेश सीमा पर भारतीय अवैध करैंसी जब्त किया

78 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के सजग जवानों ने पेट्रोलिंग के दौरान 10 लाख रुपए (जाली मुद्रा) की ज़ब्ती की।

अत्यधिक सतर्कता दिखाते हुए, सीमा सुरक्षा बल के कार्मिकों ने दिनांक गुरुवार को लगभग 11:30 बजे रात में सीमा चौकी शोभापुर 78 वीं वाहिनी की पेट्रोलिंग पार्टी को सीमा पर कुछ आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर पेट्रोलिंग दल ने बाइक को रोका और चारों ओर देखा तो एक तस्कर भागता हुआ दिखा। बिना समय गंवाए उन्होंने उसका पीछा किया परन्तु तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।फिर उस जगह को सर्च किया जिसके बाद वहाँ से एक बैग मिला। जिसमे 2000 नोट के 500 पीस,5 बंडल मिले जिसका कुल मूल्य 10 लाख (जाली मुद्रा ) है।
जब्त जाली मुद्रा को कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस स्टेशन वैष्णवनगर को सौंपा गया ।
राजेश कुमार जैन
संवाददाता: मालदा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments