Friday 18th of October 2024 10:22:26 AM
HomeBreaking Newsबड़कागांव के इंदिरा गांव में हाथियों ने महिला को किया घायल

बड़कागांव के इंदिरा गांव में हाथियों ने महिला को किया घायल

हाथियों के हमले में घायल महिला पार्वती देवी


………………………………….
वनकर्मियों ने हाथियों के झुंड को खदेड़ कर बचाई महिला की जान
………………………………….

गुस्साए हाथियों ने कई घरों को किया ध्वस्त

उज्ज्वल दुनिया संवाददाता

अजय निराला / सुनील कुमार


हजारीबाग/ बड़कागांव। जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के इंदिरा गांव में हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाया। हाथियों के झुंड ने हमला कर एक महिला पार्वती देवी पति कंदन मांझी को शनिवार की देर रात लगभग नौ बजे के आसपास हाथी ने शुंड से पटक दिया एवम पैर से कुचलने जा रहा था। इसी बीच वनकर्मियों ने हाथी को खदेड़कर उक्त महिला पार्वती देवी की जान बचाई। हालांकि इस घटना में उक्त महिला को गंभीर चोट आई। वन कर्मियों के इस साहस को कोटि कोटि धन्यवाद। जिन्होंने महिला के जान बचाने का सफल प्रयास किया। हालांकि हाथियों के झुंड ने इस बीच एक किसान के काड़ा/ भैंसा को पटक-पटक कर मार दिया।

इस दौरान हाथियों ने कई घरों को भी ध्वस्त कर दिया। साथ ही कई एकड़ में लगे फसलों को रौंद दिया। बताते चलें कि बड़कागांव थाना क्षेत्र में 27 हाथियों का झुंड 28 जनवरी को हेंदेगीर की ओर से चोराटोगरी में प्रवेश किया। उसके बाद से हाथियों का उत्पात जारी है। हाथियों ने खेतों में लगे गेहूं, चना, सरसों, प्याज और आलू के फसल को बर्बाद कर दिया। पश्चिमी वन प्रमंडल हजारीबाग के डीएफओ रविन्द्र नाथ मिश्रा और सहायक वन संरक्षक सह बड़कागांव के वन क्षेत्र पदाधिकारी उदय चंद्र झा के निर्देश पर वन विभाग के बड़कागांव के वनपाल रामचंद्र प्रसाद, भोला साव, केशव प्रसाद, मनोरंजन कुमार, कृष्णा महतो और अशोक महतो सहित ग्रामीणों ने हाथियों के झुंड को खदेड़कर जंगलों की ओर भगा दिया। लेकिन 30 जनवरी की रात हाथियों का झुंड इंदिरा जंगल होते हुए इंदिरा खेल मैदान पहुंच गया। जहां से ग्रामीणों ने हाथियों के झुंड को भगाने का प्रयास किया। जिसके बाद गुस्साए हाथियों ने सीमन मांझी के घर को तोड़ दिया और घरों में रखे चावल, धान, गेहूं, आलू, महुआ को चट कर गया। गुस्साए हाथियों ने चंदन मांझी की पत्नी को भी घायल कर दिया।

हाथियों को भगाने का प्रयास करते वन विभाग के लोग

वन कर्मियों ने बड़ी मशक्कत से हाथियों को भगाया नहीं तो उस महिला की जान चली जाती। वन क्षेत्र पदाधिकारी ने घायल महिला को एंबुलेंस की व्यवस्था कर इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा है। जहां महिला की इलाज चल रहा है। डाक्टर के मुताबिक घायल महिला खतरे से बाहर हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments