Tuesday 17th of March 2026 04:51:11 PM
HomeLatest Newsपारस एचईसी हाॅस्पिटल में दो नवम्बर से गैर कोविड मरीजों का इलाज...

पारस एचईसी हाॅस्पिटल में दो नवम्बर से गैर कोविड मरीजों का इलाज शुरू

उज्ज्वल दुनिया /रांची ।  झारखंड में कोविड मरीजों का ग्राफ नीचे गिरने के बाद सरकार ने पारस एचईसी हाॅस्पिटल को कोविड हाॅस्पिटल से मुक्त कर दिया है। इसके लिए सरकार ने वैकल्पिक व्यवस्था कर ली है। अब दो नवम्बर 2020 से इस हाॅस्पिटल में गैर कोविड मरीजों का इलाज शुरू हो गया है। 
हाॅस्पिटल को पूरी तरह से सेनिटाइज कर दिया गया है। हाॅस्पिटल के सभी उपकरणों, फर्निचरों तथा सतह की अच्छे ढंग से बार-बार सफाई की गई। कई बार पूरे हाॅस्पिटल को कीटों से मुक्त करने के लिए सफाई की गई। हाॅस्पिटल की सभी दीवारों के सतह की पेंटिंग की गई। सतह की पीरियोडिक सफाई की गई तथा हाथ को सेनिटाइज भी किया जा रहा है। 
इस हाॅस्पिटल में हर तरह के मरीज के इलाज के लिए अत्याधुनिक मशीनें, उपकरण, सुविधाएं और विशेषज्ञ डाॅक्टरों के अलावा ट्रेंड नर्स और पारा मेडिकल स्टाफ मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि अभी यहां 50 बेड का हाॅस्पिटल है, दो साल में इसे 300 बेड का बनाया जायेगा। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments