उज्ज्वल दुनिया /रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी व झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने 10-दुमका विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन के जेएमएम उम्मीदवार बसंत सोरेन के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। चुनावी सभा का संचालन दुमका जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने किया।
इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी ने दुमका के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि झारखंड का सर्वांगीण विकास महागठबंधन की सरकार ही कर सकती है। इसके लिए पूरी योजना बना ली गई है। कोरोना संकट एवं केन्द्र सरकार के उदासीनता रवैये के कारण वर्तमान हेमंत सरकार को विकास कार्यों को शुरू करने में विलंब हो रही है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार पूरी तरह से संकल्पित हैं, झारखंडी भाईयों, किसानों, मजदूरों, युवाओं को बेहतर बनाने के लिए।
झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपनी चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सरकार के नेतृत्व में झारखंड का विकास तीब्र गति से होगी। झारखंड सरकार अपनी मिटटी को पवित्र बनाये रखने एवं झारखंडी भाईयों का जीवन स्तर सुधारने के लिए कोई कसर नहीं छोडेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार इस विपदा में भी झारखंड वासियों को बीमारी, भूखमरी से बचाये रखने एवं मजदूरों को मनरेगा में रोजगार देने का कार्य की है।
सभा को विधायक भूषण बाड़ा, नसीम अख्तर, अजमेर अली, सगीर अंसारी, एकराम अंसारी, सराफत अंसारी, अफरोज अंसारी एवं दुमका जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक जमाल उदीन ने भी संबोधित किया और मतदाताओं से वोट की अपील की।