HomeNationalतबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती हुए जेपी नड्डा, हालत...

तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती हुए जेपी नड्डा, हालत स्थिर

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की गुरुवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनकी विस्तृत जांच की, जिसमें कोरोनरी एंजियोग्राफी भी की गई।

एम्स की ओर से शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार, जेपी नड्डा को असहजता महसूस होने के बाद अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति का आकलन करने के लिए कई जांच कीं। इनमें कोरोनरी एंजियोग्राफी भी शामिल रही।

फिलहाल जेपी नड्डा की हालत स्थिर बताई जा रही है। उनका उपचार एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में चल रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments