Wednesday 11th of February 2026 10:19:45 AM
HomeBreaking Newsचार साल जेल की सज़ा पूरी कर आज रिहा होंगी शशिकला

चार साल जेल की सज़ा पूरी कर आज रिहा होंगी शशिकला

वी के शशिकला की फाइल फोटो

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की सबसे निकट सहयोगी रहीं वी.के. शशिकला को आज जेल से रिहा कर दिया जाएगा । भ्रष्टाचार के मामले में चार साल की सजा काटने के बाद बुधवार, 27 जनवरी को जेल से रिहा हो जाएंगी। लेकिन, कोरोना वायरस से संक्रमित शशिकला का कोविड-19 का इलाज जारी रहेगा। 

जेल अधिकारियों के अनुसार, तमिलनाडु की मुख्यमंत्री दिवंगत जे. जयललिता की करीबी रही शशिकला को औपचारिक रूप से कल यानी 27 जनवरी को रिहा किया जाएगा। जेल पदाधिकारी ने बताया कि उनकी रिहाई से जुड़ी सभी औपचारिकताएं बुधवार को अस्पताल में ही पूरी की जाएंगी।

बंगलुरु के क्वीन विक्टोरिया अस्पताल में चलता रहेगा ईलाज

शशिकला फिलहाल बंगलुरु के क्वीन विक्टोरिया अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती हैं । ईलाज पूरी होने तक वे अस्पताल में ही रहेंगी ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments