Thursday 29th of January 2026 10:31:03 AM
HomeBreaking Newsगैरमजूरवा जमीन पर अवैध रूप से व्यापारिक प्रतिष्ठान बनाने की कवायद, प्रशासन...

गैरमजूरवा जमीन पर अवैध रूप से व्यापारिक प्रतिष्ठान बनाने की कवायद, प्रशासन ने लगायी रोक

मुहल्लेवासियों ने डीसी, एसडीओ, उपनगर आयुक्त, उप महापौर और डीएफओ को पिटीशन दे किया अवैध निर्माण पर रोक लगाने की मांग

जांच में पहुंचे सीओ लगाया अवैध निर्माण पर रोक

अवैध निर्माण कार्य जिस पर लगा रोक

गिरिडीह : शहरी क्षेत्र के बरवाडीह स्थित कब्रिस्तान की भूमि को न्यायालय द्वारा पहले से ही गैर मजूरवा भूमि बताया गया है और उसके आलोक में बीते दिनों हुए एक विवाद में न्यायालय ने फैसला भी सुनाया है। अब उसी भूमि पर कतिपय भू माफिया की गिद्ध दृष्टि पड़ी हुई है। भू माफिया द्वारा उक्त जमीन पर धार्मिक स्थल की आड़ में अब वँहा व्यापारिक प्रतिष्ठान बनाने की नियत से अवैध तरीके से दुकान निर्माण कराया जा रहा है। इतना ही नही उक्त भूमि पर लगे सैकड़ो जीवित पेड़ो को भी काटा जा रहा है।

तीन दर्जन से अधिक स्थानीय मोहल्लेवासियों ने इस अवैध निर्माण कार्य पर रोक लगाने हेतु संयुक्त हस्ताक्षर युक्त आवेदन जिले के उपायुक्त को दिया है। जिसकी प्रति अनुमण्डल पदाधिकारी, नगर निगम के उप नगर आयुक्त और निगम के उप महापौर को दिया है। वंही वन विभाग के डीएफओ को आवेदन देते हुए जीवित पेड़ों की हो रही अवैध कटाई पर रोक लगाने की मांग किया है।

डीसी को दिया गया पब्लिक पिटीशन

प्रशासन ने लगायी निर्माण कार्य पर रोक :

मोहल्लेवासियों द्वारा दिये गए आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डीएफओ के निर्देश पर वन विभाग के अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण कर पेड़ों की अवैध कटाई पर रोक लगा दिया है। वंही प्रशासनिक स्तर पर अंचलाधिकारी ने भी स्थल पर पहुंच स्थल का निरीक्षण किया और सारी वस्तुस्थिति से अवगत हुए। अंचलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुये उक्त गैर मजूरवा भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments