Saturday 14th of March 2026 12:18:37 PM
HomeBreaking Newsकमलपुर में पत्थर से कूच कर एक वृद्ध की हत्या

कमलपुर में पत्थर से कूच कर एक वृद्ध की हत्या

मृतक द्वारा पूर्व में ओझा गुनी के मामले में लेस्लीगंंज थाना दर्ज कराई गई थी प्राथमिकी

उज्ज्वल दुनिया/लेस्लीगंज (पलामू) ।  लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव में गुरुवार को एक 60 वर्षीय वृद्ध हरि प्रजापति को कुछ लोगों ने पत्थर से कूच कर हत्या कर दी। घटना कमलपुर गांव के मेघा टोला स्थित सुनसान जगह पर की गई। इस संबंध में मृतक के पत्नी कलावती देवी ने लेस्लीगंज थाना में 9 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरि प्रजापति गुरुवार की सुबह करीब 9:00 बजे अपनी गाय को चराने मेघा टोला गए थे। इसी दरमियान कुछ लोगों ने सुनसान मौका देखते हुए सर पर पत्थर कुचल कर हत्या कर दी। हत्या के बाद गांव के ही कुछ व्यक्ति हल्ला करते हुए बस्ती में आए। इसके बाद छोटा लड़का नीलकंठ प्रजापति घटनास्थल पहुंचा। इसके उपरांत लेस्लीगंज थाना पुलिस को सूचित किया गया। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदनी राय अस्पताल मेदिनीनगर भेज दिया है। वहीं पुलिस द्वारा मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। मृतक का बड़ा पुत्र शीतल प्रजापति जिला मे सहायक पुलिस में कार्यरत है। 

घटना में नौ लोगोंं के विरुुद्ध प्राथमिकी दर्द

मृतक के पत्नी की शिकायत पर लेस्लीगंज पुलिस ने कांड संख्या 165 / 2020 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना को दी शिकायत में जिन 9 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इसमें  अशोक प्रजापति, संतोष प्रजापति, सुनील प्रजापति एवं अनिल प्रजापति सभी पिता स्वर्गीय रामा प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति एवं रविंद्र प्रजापति दोनों पिता अशोक प्रजापति, धनेश्वर प्रजापति पिता लक्ष्मण प्रजापति, सुदामा प्रजापति एवं अनिल प्रजापति दोनों पिता धनेश्वर प्रजापति का नाम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments