Sunday 29th of March 2026 10:07:01 PM
HomeInternationalअफगान रक्षा मंत्री पर असफल हमले के बाद आंतकी संगठन तिलमिलाया, कहा

अफगान रक्षा मंत्री पर असफल हमले के बाद आंतकी संगठन तिलमिलाया, कहा

अफगानिस्तान में कहर बरपा रहे तालिबान ने बुधवार को धमकी दी है कि अफगान सरकार के मंत्रियों पर अभी कई हमले किए जाएंगे। दरअसल मंगलवार रात तालिबान ने काबुल में अफगानी रक्षा मंत्री बिस्मिल्लाह मोहम्मदी पर बम और बंदूक से हमला किया था, लेकिन वह इससे बच निकले। जिसके बाद तिलमिलाकर तालिबान ने यह धमकी दी।

खबरों के मुताबिक, पहला बम काबुल शहर के बीचों-बीच गिरा और वहां धुंए का गुबार उठा। दो घंटे के अंदर, हाई-सिक्योरिटी ग्रीन जोन में दूसरा ब्लास्ट हुआ जिसके बाद कई छोटे धमाके और गनफायर किया गया। इस ग्रीन जोन में अमेरिका समेत कई देशों की एम्बैसी हैं।

हमले में 8 लोगों की जान गई
रक्षा मंत्री के घर पर हमला करने से पहले आंतकियों ने एक कार को बम से उड़ा दिया। इसके बाद एक लॉमेकर के घर पर हमला किया। रक्षा मंत्री इस हमले में बच निकले और अफगान सेना ने हमलावरों से मुकाबला किया। लेकिन गृह मंत्रालय के मुताबिक, इस हमले में 8 लोगों की जान गई और कई लोग जख्मी हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments