Wednesday 11th of February 2026 01:02:15 AM
HomeLatest Newsघर लौटने के दौरान गढ़वा के कोरिया कोड़कर जंगल में भालू का...

घर लौटने के दौरान गढ़वा के कोरिया कोड़कर जंगल में भालू का हमला हमले में तीन की मौत, तीन घायल

गढ़वा। गढ़वा जिले के बरगड़ प्रखंड के बरकोल गांव स्थित जंगल में घर लौट रहे ग्रामीणों पर भालू ने हमला कर दिया। भालू द्वारा इस हमले में दो भाइयों समेत तीन ग्रामीणों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। मृतकों की पहचान अनित गिद्ध(35), सुमित गिद्ध(38) और राजू मिंज(40) के रूप में की गई है। जबकि घायलों में छोटू गिद्ध, उसकी पत्नी मरियम लकड़ा और कमलेश गिद्ध शामिल हैं। घायल एवं मृतक सभी बरकोल गांव के कोरिया कोड़कर टोला निवासी हैं और उन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार कल देर शाम सभी ग्रामीण बरकोल से अपने टोला में वापस लौट रहे थे। कोरिया कोड़कर जंगल से गुजरने के दौरान एक भालू ने उनपर हमला कर दिया। इस हमले में बारी-बारी से भालू ने तीन लोगों को मार डाला, जबकि तीन लोग घायलावस्था में किसी तरह भालू से बचकर भागने में सफल रहे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों ग्रामीणों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, भालू के हमले के दौरान सभी ग्रामीण निहत्थे थे। हालांकि एक ग्रामीण के पास कुल्हाड़ी थी, पर वह अपनी रक्षा नहीं कर सका। बताया गया इस जंगल में अक्सर ग्रामीण भालू के हमले के शिकार होते रहे हैं। इस घटना के बाद बरकोल गांव समेत आस-पास के गांव में इस हिंसक भालू को लेकर काफी दहशत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments