जामताड़ा से कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी ने कहा है कि वे गोड्डा सांसद निशिकान्त दूबे की साज़िश किसी भी हाल में सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने एलान किया है कि गोड्डा-भागलपुर-रांची ट्रेन नहीं चलने देंगे ।
भागलपुर के रास्ते ट्रेन का विरोध
इरफान अंसारी को आपत्ति है कि झारखंड की इस ट्रेन को बिहार के भागलपुर के रास्ते क्यों चलाया जा रहा है? उन्होंने कहा कि यह झारखंड का ट्रेन है, इसे झारखंड के लोग ही इस्तेमाल करेंगे। निशिकान्त दूबे इसे साज़िश कर भागलपुर ले जाना चाहते हैं।
भागलपुर के रास्ते रांची जाने में ज्यादा समय लगेगा- इरफान अंसारी
जामताड़ा विधायक का आरोप है कि अगर यह ट्रेन भागलपुर जाती है तो रांची पहुंचने में इसे 18-20 घंटे लगेंगे। लेकिन अगर इसे सिर्फ झारखंड में ही चलाया जायवतो 14-15 घंटे में रांची पहुंच जाएंगे।
जामताड़ा के विधायक @IrfanAnsariMLA ji गोड्डा से भागलपुर होकर रांची तक ट्रेन चलाने का विरोध कर रहे हैं।कह रहे हैं गोड्डा से ट्रेन को भागलपुर नहीं जाने देंगे।इस ट्रेन के भागलपुर होकर चलने से रांची पहुंचने में 18 घंटे लगेंगे। pic.twitter.com/P871JIffJe
— Dr.Suman Kumar (@DrSumanKumar01) September 28, 2021