Wednesday 18th of March 2026 11:26:26 PM
HomeBreaking Newsहम गांधी के रास्ते पर चलकर राज्य और देश को आगे बढ़ाना...

हम गांधी के रास्ते पर चलकर राज्य और देश को आगे बढ़ाना चाहते हैं : विनोद कुमार पांडेय

आज देश को गांधी जी के विचारों की सबसे अधिक जरूरत- झामुमो
आज देश को गांधी जी के विचारों की सबसे अधिक जरूरत- झामुमो

रांची।  बापू की 152वीं जयन्ती पर झामुमो जिलाध्यक्ष मुशताक आलम के नेतृत्व में मोराबादी स्थित बापू वाटिका में अवस्थित उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। मौके पर पार्टी के केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय उपस्थित थे।

झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने कहा कि आज देश जिस विकट परिस्थिति से गुजर रहा है आम जनमानस त्राहिमाम है। हम गाँधी जी के अनुयायी हैं हम उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलकर राज्य और देश को आगे बढाने में सहयोग करना चाहते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मोर्चा की केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ महुआ माजी , केन्द्रीय सदस्य समनुर मंसुरी, कार्यवाहक जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments