Sunday 29th of March 2026 04:56:03 AM
HomeBreaking Newsविनय कुमार चौबे बनें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सचिव

विनय कुमार चौबे बनें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सचिव

मुख्यमंत्री के सचिव बनें विनय चौबे
मुख्यमंत्री के सचिव बनें विनय चौबे

नगर विकास विभाग के सचिव और जूडको के एमडी विनय कुमार चौबे को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सचिव बनाया गया है। विनय चौबे मद्य निषेध विभाग के सचिव भी हैं । मुख्यमंत्री का सचिव रहते हुए वे पहले के सभी विभागों के सचिव की जिम्मेदारी भी निभाते रहेंगे ।

 काम को समय से पूरा करने वाले अफसर के रूप में पहचान

विनय कुमार चौबे अपने कार्यों के साथ नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। साथ ही वे उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के सचिव, जुडको के प्रबंध निदेशक, उत्पाद आयुक्त, झारखंड बिवरेज कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक और ग्रेटर रांची विकास एजेंसी के प्रबंध निदेशक के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

विनय कुमार चौबे की पहचान समय से काम पूरा करने वाले अफसर की रही है। रघुवर सरकार के कार्यकाल में चौबे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर पदस्‍थापित थे। हेमंत सरकार के सत्ता में आते हैं उन्हें वहां से हटा दिया गया था। उसी समय में यह चर्चा थी कि‍ चौबे मुख्यमंत्री के सचिव बनाए जाएंगे। हालांकि एन वक्त पर राजीव अरुण एक्का को मुख्‍यमंत्री का सचिव बना दिया गया था। सरकार के कार्यकाल के करीब डेढ़ वर्ष गुजरने के बाद अंततः विनय कुमार चौबे मुख्यमंत्री के सचिव बनाए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments