Sunday 19th of October 2025 05:29:12 AM
HomeBreaking Newsजंगली सियार के हमले में दो महिलाएं घायल: ग्रामीणों में दहशत

जंगली सियार के हमले में दो महिलाएं घायल: ग्रामीणों में दहशत

जंगली सियार के हमले में दो महिलाएं घायल: ग्रामीणों में दहशत

हेरहंज: थाना क्षेत्र के चिरू पंचायत अंतर्गत डूमरटाड़ गांव में सोमवार को एक जंगली सियार के हमले से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिलाओं में डूमरटाड़ गांव निवासी वजीर अंसारी की पुत्री नफीसा खातून और रजाऊल अंसारी की पत्नी सावरा बीवी शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, दोनों महिलाएं नदी के किनारे मक्का की फसल में उर्वरक डाल रही थीं, तभी अचानक एक जंगली सियार ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में सावरा बीवी को गंभीर चोटें आईं, जबकि नफीसा खातून का हाथ लहूलुहान हो गया।

परिजनों ने दोनों महिलाओं को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने उनका इलाज किया। डॉक्टर ने उनकी स्थिति को गंभीर बताते हुए उचित उपचार की सलाह दी है।

इस हमले के बाद डूमरटाड़ गांव और आस-पास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि इलाके में जंगली जानवरों के हमलों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

स्थानीय प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जंगली सियारों की गतिविधियों पर निगरानी रखने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उपाय करने का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments