Sunday 14th of December 2025 09:56:57 AM
HomeBreaking Newsनागरी में दो लोगों की हत्या, ग्रामीणों ने 6.5 घंटे तक सड़क...

नागरी में दो लोगों की हत्या, ग्रामीणों ने 6.5 घंटे तक सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन

पिस्का नगड़ी। नगड़ी के कतरपा गांव में बीती रात हुई दो लोगों की हत्या के मामले में बुधवार को लगभग 6:30 घंटे ग्रामीणों ने नगड़ी चेकनाका चौक को जाम कर दिया। सुबह लगभग 9 बजे कतरपा सहित आसपास के गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष नगड़ी के चेकनाका चौक पहुंचे और रांची-गुमला राष्ट्रीय फोर-लेन मार्ग को नगड़ी चेक पोस्ट चौक के पास सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक जाम कर दिया।

पुलिस प्रशासन की ओर से ग्रामीण एसपी अमित अग्रवाल, डीएसपी मुख्यालय 2 अरविंद कुमार, नगड़ी अंचल पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी नगड़ी अभिषेक राय, थाना प्रभारी रातु रामनारायण सिंह जाम स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। वहीं, ग्रामीणों की ओर से कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव, आदिवासी नेता अमर उरांव, प्रभात तिर्की, विजय धान, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष विनोद तिर्की, राखी देवी, धुचु तिर्की, बांदे उरांव, भाजपा नेता केदार महतो सहित कई लोग मौजूद रहे।

ग्रामीण और प्रशासन के बीच कई दौर की वार्ता के बाद पुलिस प्रशासन के आश्वासन पर ग्रामीणों ने लगभग 3:30 बजे जाम हटा दिया।

हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
गौरतलब है कि मंगलवार रात लगभग 7:30 बजे कतरपा गांव में अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे बुधराम मुंडा और उनके भतीजे मनोज मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस जमीन विवाद समेत सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है।

पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की है और पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। ग्रामीण एसपी अमित अग्रवाल ने बताया कि 14 थाना क्षेत्रों की पुलिस के साथ एक विशेष टीम बनाई गई है और लगातार छापेमारी जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि हत्यारे बहुत जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments