
नई दिल्ली । ट्विटर इंडिया के प्रमुख मनीष माहेश्वरी का अमेरिका ट्रांसफर कर दिया गया है। वह अमेरिका में रेवेन्यू स्ट्रेटजी एंड ऑपरेशंस के सीनियर डायरेक्टर बनाए गए हैं जहां उनका जोर न्यू मार्केट्स पर होगा। ट्विटर और सरकार के बीच चली रही खींचतान में मनीश माहेश्वरी का नाम सुर्खियों में रहा था। उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी उन्हें एक मामले में तलब किया था।
ट्विटर के सीनियर एग्जीक्यूटिव यू सासामोतो ने ट्विटर पर इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि दो साल से अधिक समय तक हमारे भारतीय बिजनस के नेतृत्व के लिए मनीष माहेश्वरी को धन्यवाद। अमेरिका में न्यू मार्केट वर्ल्डवाइड के रेवेन्यू स्ट्रेटजी एंड ऑपरेशंस में नई भूमिका के लिए आपको बधाई। आपको ट्विटर के लिए इस अहम पद का नेतृत्व करते हुए देखकर उत्साहित हूं।
ईमेल के अनुसार भारत में ट्विटर की वर्तमान सेल्स हेड कनिका मित्तल और बिजनस हेड नेहा शर्मा कत्याल देश में ट्विटर इंडिया को मिल कर लीड करेंगी।

